हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने बच्चियों और युवतियों के साथ यौन शोषण, दुष्कर्म, गैंगरेप के खिलाफ काला दिवस मनाया

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंगलवार को देश में बच्चियों और युवतियों के साथ हो रहे यौन शोषण, दुष्कर्म, गैंगरेप के बढ़ते मामलों के खिलाफ काला दिवस मनाया और आसिफा के लिये इंसाफ मांगा। सेक्टर 16 स्थित लेबर चौंक पर महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित काला दिवस की अगुवाई हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपप्रधान एवं मीडिया कोर्डिनेटर रंजीता मेहता ने की। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला उठाकर पूरे चौंक पर घुमाया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आक्रोश देखते ही बन रहा था। रंजीता मेहता के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की उपप्रधान सुधा भारद्वाज, उपप्रधान विमला सांगवान, पार्षद लिली बावा, जिला महिला कांग्रेस की प्रधान जलमेघा दहिया, संगीता गोयल, गीता दत्ता, आरिका कंवर, गीता कागरा, इशरत, तसलीमा बेगम, कांता देवी, इंदू, रोशनी, भानमती भी थीं। रंजीता मेहता ने कहा कि अब इस देश के लोग कहने लगे हैं कि अच्छे दिन तो अब आने वाले हैं क्योंकि मोदी और खट्टर जाने वाले हैं। क्या इस तरह से बेटियों को न्याय मिलेगा अगर भाजपा के नेता ही महिलाओं पर हो रहे दुव्र्यवहार में अपनी भूमिका पेश करेंगे। आज भाजपा शासन में बलात्कार, हत्या, गुंडागर्दी और दंगों के मुकद्दमे वापस लिए जा रहे हैं क्योंकि भाजपा द्वारा बलात्कारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन महिला पर वार हो रहे हैं। रंजीता मेहता ने कहा है कि देश और हरियाणा में बच्चियों एवं युवतियों के साथ दुष्कर्म, हत्या एवं गैंगरेप के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा 17 अप्रैल को पूरे हरियाणा में काला दिवस मनाया गया। जम्मू कश्मीर में एक बच्ची से दुष्कर्म हुआ और भाजपा के नेता आरोपियों के समर्थन में उतर गये। हरियाणा में हर रोज बच्चियां रेप की शिकार हो रही है, लेकिन सरकार की नींद नहीं खुल रही है। रंजीता मेहता ने कहा कि नौकरियां बेचने वालों को सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। आयोग के छोटे कर्मचारी और चंद दलालों की गिरफ्तारी कर मुख्य सरगनाओं को बचाया जा रहा है।

और नया पुराने