व्यापारी, आम जनता व महिलाएं अपनी जानमाल कि सुरक्षा के लिए भयभीत हैं : बजरंग गर्ग

चण्डीगढ़ - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि रेवाड़ी में सीबीऐसई टॉपर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सरकार व पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण अपराधी फरार है। पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही 2 दिन लेट करने के कारण अपराधी को भागने का मौका मिल गया नहीं तो दरिंदे जेल में होते। जबकि हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन ने मोरनी मामले से भी सबक नहीं लिया। प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश का व्यापारी, आम जनता व महिलाएं अपनी जानमाल कि सुरक्षा के लिए भयभीत हैं। प्रदेश में व्यापारी व आम जनता के साथ हर रोज चोरी, लूटपाट, हत्या, फिरोती व महिलाओं के साथ रेप की वारदातें हो रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड के हिसाब से क्राइम के मामले में आज हरियाणा अव्वल नंबर पर है। केंद्रीय क्राइम रिकॉर्ड के हिसाब से हरियाणा में हर रोज लगभग तीन हत्याएं, तीन दुष्कर्म व लगभग 11 अपहरण की वारदातें हो रही है। यह तो सरकारी आंकड़े हैं हकीकत में तो वारदाते हरियाणा में इससे कई ज्यादा हो रही है। क्योंकि काफी लोग तो डर के मारे मुकदमा दर्ज तक नहीं करते। काफी लोग कार्यवाही करने के लिए पुलिस विभाग के चक्कर काट काट कर थक जाते हैं। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि रेवाड़ी छात्रा दुष्कर्म मामले में जिस भी पुलिस अधिकारी ने कार्यवाही करने में लापरवाही बरती है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी दरिंदों को तुरंत गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि दुष्कर्मी दरिंदों को फांसी की सजा मिल सके। श्री गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार लगाने के लिए सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। हरियाणा पुलिस विभाग में जो भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की कमी है उसकी तुरंत नई भर्ती की जाए सरकार पुलिस प्रशासन को हर प्रकार की मूलभूत सुविधा देने का काम करें। किसी भी व्यापारी व आम जनता के साथ किसी भी लूटपाट या अपराधी द्वारा वारदात करने पर पीडि़त के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जानी चाहिए। व्यापारी व उद्योगपति जो सरकार को टैक्स दे रहे है उनकी पैशन योजना सरकार को लागू करनी चाहिए। ताकि व्यापारी रिटायर होने के बाद अपना पालन पोषण ठीक ढ़ंग से कर सके।
 बजरंग गर्ग
और नया पुराने