Ticker

6/recent/ticker-posts

Modern Housing Complex ki Problems se Shri Manish Tiwari ko Awagat karwaya.

ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा एवं गुरविंदर सिंह बराड़ ने माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी जी से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से शहर में लगातार बनी हुई 

"पेयजल समस्या" को गंभीरता से उठाते हुए इसके शीघ्र समाधान की मांग की और "मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स" में "लिफ्ट" लगाने के लिए हाउसिंग बोर्ड विभाग को भेजी गई फाइल को शीघ्र आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया, ताकि लंबे समय से लंबित इस जनहित कार्य को जल्द स्वीकृति मिल सके।

इस दौरान मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निवासी नीरज ने भी हाउसिंग बोर्ड से संबंधित अपनी समस्या से सांसद श्री मनीष तिवारी जी को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से अनुरोध किया कि संबंधित विभाग से समन्वय कर इन समस्या का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाए।
जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ बनकर कार्य करती रहेगी।