भाजपा के कार्यकाल में शहर गया 20 वर्ष पीछे । चितरंजन चंचल

चितरंजन चंचल: भाजपा के कार्यकाल के मात्र दो वर्ष में ही चंडीगढ़ 20 वर्ष पीछे चला गया जहां के लोग भाजपा की केंद्र सरकार क ी जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर उस दिन को कोस रहे है जब उन्होंने भाजपा को वोट देकर यहां से भाजपा का सांसद बनाया था।
यह आरोप रविवार को जिला कांगे्रस कमेटी अर्बन दो के प्रधान चितरंजन चंचल ने 54 सेक्टर की आर्दशन कालोनी में आयोजित बैठक में लोगों को संबोधित करते लगाए। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से नई विकास योजनाए तो क्या मिलनी थी पुरानी योजनाओं को भी बंद करने के कारण परेशान होना पड़ा।  उन्होंने कहा कि राशन , गेहूं , दाल की योजना बंद होने से गरीब पशोपेश में है ऊपर से करोसीन भी बंद हो गया है जिससे लोग उस दिन को कोस रहे है जब उन्होंने भाजपा को विजयी बनाया था।
चंचल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व भ्रमण से ही फुर्सत नहीं है उन्हें यह नहीं पता कि देश में मंहागई किस कद्र बढ़ रही है। भाजपा दिन बदल रहे है का नारा दे रही है और लोग अच्छे दिन कब आयेगें के बारे में सोच रहे है। उन्होंने कहा कि मंहगाई , पैट्रोल की बढ़ रही कीमतो के चलते भाजपा की सरकार में लोगो के दिन जरूर बदल रहे है क्योकि जो सुविधाए कांगे्रस के कार्यकाल में लोगों को उपलब्ध होती थी अब वह छू मंत्र हो गई है। ज्वैलर्स भी भाजपा के कार्यकाल में परेशान है।
चंचल ने कहा कि शहर का विकास 20 साल पीछे चला गया है । शहर में गर्मी के मौसम में लोग बिजली की कटौती से परेशान हो रहे है और गांवों, कालोनियों व सेक्टरो में पीने का पानी लो प्रैशर से आ रहा है लेकिन भाजपाई 24 घंटे पानी की सप्लाई करने का दावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन कांगे्रस के है और कांगे्रस नगर निगम की सभी सीटें जीत कर नया रिकार्ड बनायेगी। इस मौके पर प्रेम पाल चौहान, अनोखे लाल, शीश पाल, छतर पाल के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
और नया पुराने