Samadhan Shivir Me Manimajra ki Samasyane.
समाधान शिविर में मनीमाजरा की जनसमस्याएँ बेबाकी से रखीं!
राजीव ढींगरा, वार्ड 6 अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने समाधान शिविर में माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी एवं माननीय मेयर श्री सौरभ जोशी जी के समक्ष मनीमाजरा की प्रमुख जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा।
प्रमुख मुद्दे इस प्रकार रहे:
1. मनीमाजरा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार:रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाने, अस्पताल की सुविधाओं को अपग्रेड करने तथा रात के समय इमरजेंसी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी गई।
2. वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन में बढ़ोतरी: वर्तमान ₹1,000 की पेंशन को बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह करने की मांग रखी गई, ताकि जरूरतमंद बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं को बढ़ती महंगाई में राहत मिल सके।
3. बिजली विभाग/CDPL से जुड़ी समस्याएँ: बिजली बिलों की पुरानी दो माह में बिल आने वाली व्यवस्था को पुनः लागू करने तथा शिकायतों के लिए दिए गए कमांड सेंटर नंबर 9240216666 को दुरुस्त करने की मांग रखी गई।
4. जनशिकायतों के समाधान की प्रभावी व्यवस्था: प्रशासन के समक्ष रखी जाने वाली जनसमस्याओं के लिए Acknowledgement Number उपलब्ध करवाने तथा शिकायत के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग रखी गई, ताकि शिकायतों की प्रभावी निगरानी और समयबद्ध समाधान हो सके।
5. वार्ड 5 एवं 6 के बच्चों के लिए खेल मैदान: बच्चों एवं युवाओं के लिए वार्ड 5 एवं 6 में उचित खेल के मैदान विकसित करने की मांग रखी गई।
जनता के मुद्दे हमारी प्राथमिकता हैं।
सभी समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखा गया है। इनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास और लगातार फॉलोअप जारी रहेगा, ताकि मनीमाजरा के लोगों को इन समस्याओं से स्थायी राहत मिल सके।
राजीव ढींगरा (वार्ड 6 अध्यक्ष)
डी.पी. दुबे | हरिकेश वर्मा (मंडल महामंत्री) मनीमाजरा, चंडीगढ़

0 Comments