Congress Party Jan Samsyen Janta Darbar mein Suljhane ki Mang
कांग्रेस उठाएगी मनीमाजरा की लंबित जनसमस्याएं, प्रशासक के जनता दरबार में समाधान की मांग।
पार्षद दर्शना रानी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा ने मनीमाजरा की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों की विस्तृत सूची तैयार कर अधिकारियों को डायरी करवाई है। जनता की कई प्रमुख मांगें लंबे समय से अधर में लटकी हुई हैं, जिनका अभी तक न तो कोई ठोस हल हुआ है और न ही संतोषजनक जवाब मिला है। इन सभी मुद्दों को 11 सितंबर को मनीमाजरा में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी के जनता दरबार में कांग्रेस द्वारा मजबूती से उठाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनीमाजरा की लंबित जनसमस्याओं और जरूरी विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है। कई बार मांगें उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जनता दरबार में इन लंबित मांगों का समाधान करवाने, जरूरी विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने तथा उन्हें जल्द धरातल पर शुरू करवाने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

0 Comments