महिलाओं का अपमान कर रही है भाजपा : योगेश्वर शर्मा

पंचकूला। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सत्ता के नशे में चूर होकर महिलाओं के अपमान करने का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि यह पार्टी एक ओर तो बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है और दूसरी ओर सबसे ज्यादा बेटियों का अनादर भी करती है।
यहां जारी एक ब्यान में पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं उन उन राज्यों में बढ़ रही हैं, जहां जहां भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि इसे साबित करने के लिए दो दिन पहले राष्ट्रीय क्राईम ब्योरो की ओर से जारी किए गये आंकड़े ही काफी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध में हरियाणा भी पीछे नहीं है। यहां भी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था का दिवाला पिट रहा है। और इससे भी बढक़र दुखदायी बात यह है कि भाजपा के कई नेता या उनके सगे संबंधी महिलाओं का अपमान करने में पीछे नहीं रह रहे। प्रदेश में आए दिन महिलाओं और लड़कियों से सामूहिक दुराचार के मामले बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले ही कैथल में लकड़ी लेने गई दो महिलाओं से कुछ युवकों की ओर से सामूहिक दुराचार किया गया और उनमें से एक तो छह माह की गर्भवती थी।

योगेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि गुजरात में शुक्रवार को बीएसएफ के एक शहीद अशोक तांडवी  की बेटी रुपल मांडवी को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की रैली से उस समय बड़ी ही बेरहमी से घसीटकर बाहर का रास्ता दिखाया गया जब वह उनसे मिलने के लिए जिद कर रही थी। दरअसल वह सरकार द्वारा अपने पिता की शहादत पर की गई घोषणाओं की मुख्यमंत्री को याद दिलाने आई थी जोकि आज तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि क्या यही भाजपा का महिलाओं के प्रति रवैया है। उन्होंने कहा कि सत्ता का नशा  क्या इस कद्र भाजपा नेताओं पर हावी है कि वे एक शहीद की बेटी का भी अपमान करने से पीछे नहीं रहते। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिले के टोड़ा गांव में भी भाजपा के अल्प संख्यक विंग के एक नेता पर ब्राहम्ण परिवार के घर में घुसकर उनकी 18 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। बावजूद शिकायत करने के पुलिस व प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। योगेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि चंडीगढ़़ से भाजपा की सांसद किरण खेर ने भी पिछले दिनों एक लडक़ी से दुराचार के मामले को लेकर विवादित ब्यान दिया और जब उनकी आलोचना हुई तो अपनी गल्ती का सारा ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ दिया।
और नया पुराने