मेडिकल कैंप के दौरान डाक्टर को सम्मानित करतीं पार्षद दर्शना रानी ।
मनीमाजरा। गुरुद्वारा देहरा साहिब में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पटियाला की ओर से निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरतमंदों को परामर्श और दवाइयां दी गईं। महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। वार्ड-5 की पार्षद दर्शना रानी ने बताया कि मनीमाजरा में 2 और 9 सितंबर को भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के आयोजन में सुरजीत ढिल्लों, संजीव गाबा और गंगा बिशन गुप्ता ने सहयोग किया।
0 Comments