श्री ज्ञान चन्द गुप्ता ने अपने जन्म दिवस पर अपने निवास स्थान पर विधि विधान के साथ हवन एवं पूजन किया

पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक श्री ज्ञान चन्द गुप्ता ने अपने जन्म दिवस पर सैक्टर 17 स्थित अपने निवास स्थान पर विधि विधान के साथ हवन एवं पूजन किया।
इससे पूर्व विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चन्द गुप्ता ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। तदोपरांत उन्होंने गऊशाला में पहुंच कर पूजा-अर्चना की तथा गऊओं को चारा खिलाया। इसके उपरांत श्री ज्ञान चन्द गुप्ता ने सेक्टर 15 स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर वहां रह रहे बजुर्गों के साथ अपना जन्म दिन मनाया व उनका हाल-चाल जाना तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वृद्ध आश्रम में रह रहे बजुर्गों को फल भी वितरित किए।

जन्म दिवस के इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, कालका की विधायक लतिका शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा,, जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य नीलम अवस्थी, ईशवर जिंदल, मोती राम जिंदल, सी0ई0ओ0 माता मन्सा देवी बोर्ड वी जी गोयल, सत नरायण वर्मा, पंचकूला मार्किट कमेटी चेयरमेन अशोक शर्मा, चेयरमेन मार्किट कमेटी बरवाला बल सिंह राणा, बरवाला मंडल अध्यक्ष सुशिल सिंगला, पश्चिम मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, अध्यक्ष पूर्वी मंडल एस0 पी0 गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगिन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विकास पॉल, मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा ईशु, डिप्टी मेयर सुनील तलवार,, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित गुप्ता, श्री डी पी सोनी इत्यादि भाजपा के सभी कार्यक्रता एवं पंचकूला विधानसभा क्षैत्र के लोग उपस्थित रहें।
और नया पुराने