सत्यनिष्ठा और ईमानदारी - एक जीवन शैली, का संदेश दिया

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा "सत्यनिष्ठा और ईमानदारी - एक जीवन शैली" का संदेश सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों को प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में दिया गया। कार्यक्रम संयोजक जे आर सी, एस जे ए बी प्रभारी और अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब अपने अपने कार्यों से बंधे है। देश के सच्चे नागरिक होने के नाते हमें इस बारे ध्यान रखना होगा कि हम अपना कार्य सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से पूर्णता की ओर ले जाएं। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतर्कता जागरूकता माह 28 अक्तूबर से तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम 'ईमानदारी-एक जीवन शैली' है बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कर्मचारियों, आम लोगों, बच्चों, युवाओं और जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस माह के दौरान स्कूलों तथा कॉलेज में इंटीग्रिटी क्लब्स की स्थापना की जाती है, इसका उद्देश्य छात्रों में भविष्य के नेताओं के रूप में तैयार करना है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सतर्कता गतिविधियों तथा विस्सल ब्लोअर मैकेनिज्म के लिए  पम्फ्लेट्स आदि का भी वितरण किया जाता है, कर्मचारियों के लिए भ्रष्टाचार की रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन से लेकर कई प्रकार से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते है। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा जागरूकता फैलाने, सिस्टेमेटिक सुधार  के लिए पत्रिका तथा न्यूज़लैटर का प्रकाशन भी प्रकाशन किया जाता है। भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी तथा परिचर्चा आदि का आयोजन कर अधिकाधिक जनों को जागरूक किया जाता हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी भाषण, संगोष्ठी, पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन आदि के माध्यम से सतर्कता आयोग के संदेशों को विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी तक पहुंचने का प्रयास किया जाता है। जूनियर रेडक्रास के तत्वाधान में सराय ख्वाजा जे आर सी के सदस्यों ने भी कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में स्लोगन लिख कर और पेंटिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
और नया पुराने