राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, आहार ही औषध

पचंकूला, 18 नवंबर-     आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक डाॅ. साकेत कुमार के निर्देशानुसार आज सेक्टर-6 पंचकूला नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन किया गया। 
इस संबंध में जानकारी देेते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. दिलीप कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ गोपाल कृष्ण भाद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, सैक्टर-16 सर्वमंगल संस्थान गांधी स्मारक भवन से डाॅ. संजीव सक्शेना व डाॅ. संदीप पब्बी चण्डीगढ़ द्वारा औषध ही आहार, इन्हेंने बताया कि महात्मा गांधी जी प्राकृतिक चिकित्सा से कैसे जुडे हुए थे। उर्मिल राठी, योग शिक्षिका, पंतजलि योग समिती ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि हमें अपने भोजन करने के तरीकों में बदलाव करने एवं अंकुरित दालों का सेवन की अत्यधिक आवश्यकता हैं।
डाॅ. संदीप पब्बी ने बताया कि आहार कैसे किया जाए इस पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विरूद्ध आहार ही ज्यादातर रोगो का कारण है जिनकों प्राकृतिक साधनों द्वारा ही ठीक किया जा सकता है। डाॅ. संजीव सक्शेना ने प्राकृतिक साधनों से रोगो को ठीक करने के अनुभवों को सांज्ञा किया। कार्यक्रम का समापन डाॅ. दिलीप कुमार मिश्रा जिला आयुर्वेद अधिकारी पंचकूला ने मुख्य अतिथि एवं दोनो वक्ताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के विषय में स्कूलों में भी इसकी जानकारी उपलब्ध करवाकर समाज में जागृति पैदा की जा सकती है।
और नया पुराने