चंडीगढ़ फूड एंड सप्लाई बिभाग ने नये राशन कार्ड बनवाने या बदलाव की पर्क्रिया शुरु की

 

चंडीगढ़: आज 1 दिसम्बर से चंडीगढ़ फूड एंड सप्लाई बिभाग ने नये राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड मे कुछ भी बदलाव की पर्क्रिया शुरु की है। सैक्टर 17 के फूड सप्लाई बिभाग में आज पहले ही दिन लोगों की भारी भरकम भीड देखने को मिली। लगभग 10 बजे के बाद राशन कार्ड के आवेदन के लिये फॉर्म बांटे गये।लगभग 11 बजे तक आवेदन फॉर्म का वितरण किया गया।उसके बाद की पर्क्रिया के तहत एक टॉल फ्री नम्बर 1800 180 2068 पर ऑनलाइन टोकन नम्बर लेना होता है।बाद दोपहर 6:30 शाम तक ये नम्बर अस्थाई रूप से बन्द की घोषणा दे रहा था।

और नया पुराने