डीएवी मॉडल स्कूल स्कूल सेक्टर 7 बी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

चंडीगढ़।  सीएल  अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 7 बी ने अपना वार्षिक उत्सव टैगोर थिएटर में धूमधाम के साथ मनाया।  चडीगढ़ के सेंट्रल एसडीएम  विराट,  पाल मर्चेंट के चेयरमैन एवं डायरेक्टर एस. पॉल  तथा डीएवी  कॉलेज मैनेजिंग  कमेटी  नई दिल्ली के सचिन रविंद्र तलवाड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित  थे।  स्कूल के मैनेजर डॉ. विकास कोहली ने  सम्बोधन में उपस्थित  अतिथियों का  स्वागत किया। वार्षिक उत्सव  सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ।  केजी  के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।  पंजाबी डांस मानों पंजाब की मिट्टी की खुशबू को ही फैला दिया  तथा इसके साथ ही हिप हॉप, नारी शक्ति, बाल मजदूरी पर आधारित नाटक ने दर्शकों को सोचने पर  मजबूर  कर दिया। अनेकता में एकता को दर्शाता धार्मिक कार्यक्रम बड़ा ही मनमोहक था। 
 स्कूल की  प्रिंसिपल सुनीता रन्याल  ने  स्कूल की गतिविधियों तथा उपलब्धियां पर प्रकाश डालती रिपोर्ट पढ़ी  तथा सभी उपस्थित गणमान्य  अतिथियों, लोगों और अभिभावकों का धन्यवाद किया।  मुख्य  अतिथियों ने स्कूल की प्रिंसिपल, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की  सराहना की।  राष्ट्रीय गान के साथ वार्षिक उत्सव का समापन हुआ
और नया पुराने