पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्ता की स्मृति में डाक टिकट जारी करेगी भारत सरकार

चंडीगढ़, 10 दिसंबर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्ता की स्मृति में भारत सरकार एक डाक टिकट जारी करने जा रही है। इस
डाक टिकट का विमोचन 18 दिसंबर को देश के उप राष्ट्रपति एम. वेंकेया नायडू करेंगे। विमोचन समारोह का आयोजन संसद भवन नई दिल्ली के आडिटोरियम में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ.  राजकुमार गोयल ने बताया कि इस डाक टिकट विमोचन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी करेंगी। इसके अलावा हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के सह संघ चालक पवन जिंदल, श्री बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता, दर्शना गुप्ता, प्रीति अग्रवाल इत्यादि नेतागण भी प्रमुख तौर पर उपस्थित रहेंगे। गोयल ने बताया कि इस समारोह में पूरे देश से करीबन 1500 प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।
और नया पुराने