मेयर देवेश मोदगिल ने राष्ट्रीय महिला ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन किया

चंडीगढ़। इंडियन वूमैन ओलिम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में सैक्टर-38 स्थित स्टैपिंग स्टोन स्कूल में मेयर देवेश मोदगिल ने राष्ट्रीय महिला ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन किया। इसमें 12 राज्यों से 300 महिला (लड़कियों) खिलाडियों ने विभिन्न आयु वर्गों की योग व ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित हुई। देवेश मोदगिल ने चंडीगढ़ पहुंचने पर बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की बेटियां खेलों में आगे आकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का नाम ऊंचा करें। यही उनकी कामना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय इकाई की महासचिव वंदना भल्ला ने संतोष शर्मा और मेयर देवेश मोदगिल का सम्मान किया। उनके साथ राष्ट्रीय सह सचिव विनिता साहोर, चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्षा विनिता शर्मा, महासचिव अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, सहसचिव संगीता कश्यप, हरियाणा इकाई के चेयरमैन राकेश मित्तल, उपाध्यक्ष मनीश कुमार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, दिल्ली से सहसचिव शिवानी सिंह उपस्थित रहे। पहले दिन पुरस्कार वितरण के दौरान फूड प्रोटेक्शन पंजाब के चीफ सैक्रेटरी एस.के. शर्मा (आई.ए.एस.) ने विजेताओं को सम्मानित किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि एकता नागपाल महिला भाजपा पंजाब की सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शर्मा और आयोजक सुनील दत्त की देखरेख में हुआ।
और नया पुराने