कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन, सत्य की जीत | सुमित्रा चौहान, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने कहा है कि कर्नाटक में सत्य की जीत हुई है। भाजपा करोड़ों रुपये देकर विधायकों को खरीद रही थी, लेकिन लोकतंत्र में हमेशा सच ही जीतेगा। भाजपा तमाम तरह के छल कपट प्रपंच करने के बावजूद हार गई है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि कर्नाटका में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से अपहरण घूस तथा खरीद फरोख्त की नीति का खुलम खुला प्रदर्शन किया था उसने लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को खत्म कर दिया था लेकिन यह कांग्रेस के साहस और धैर्य का परिणाम था कि हमारा विश्वास संवैधानिक संस्थाओं में बना रहा तथा भारतीय जनता पार्टी ने मुंह की खाई। झूठे वादे को लेकर आई भारतीय जनता पार्टी झूठ के बल पर जिस सर्वोच्च स्थान पर पहुंच चुकी है वहां से ऊपर कुछ नहीं है और भाजपा की बाकी की राह नीचे की तरफ जाती है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि न्याय तंत्र पर लोगों का भरोसा जीता है गोवा मणिपुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी फिर भी संख्याबल को देखते हुए राज्यपालों ने भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन कर्नाटक में अलोकतांत्रिक मर्यादाओं का निर्वाह करते हुए एक ऐसा उदाहरण पेश किया गया जो कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाता है। हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान एवं मीडिया कोर्डिनेटर रंजीता मेहता ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन की जीत की सभी को बधाई है। जैसा कि अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने कहा था हम नफरत की राजनीति नहीं करते हम विकास की राजनीति करते हैं और मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला की रणनीति का नतीजा सभी के सामने हैं।
और नया पुराने