
आज संपन्न हुए चुनाव के बारे में बताते हुए प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में शिंगारा सिंह दिलीप सिंह बलविंदर शर्मा बलजीत सिद्धू नरेंद्र पाल सिंह पाल सिंह कुलजीत सिंह गुरमीत सिंह सुदर्शन शर्मा सोहन सिंह गुरमीत सिंह अमर सिंह ठाकुर गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने भाग लिया | उन्होंने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि नरेश पंचाल पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और इस से पूर्व वे जिला महासचिव का दायित्व निभा चुके हैं | समय समय पर जब भी पार्टी ने कोई जिम्मेदारी दी उसका इन्होने बखूबी निर्वहन किया है | उन्होंने उनके नए दायित्व के लिए बधाई प्रदान की | नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नरेश पंचाल ने भी सभी लोगों का आभार व्यक्त किया |
भारतीय जनता पार्टी,
चंडीगढ़
Source :TrycityNewsline.com
Tags
TryCityNewsLine