केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेसी पार्टी का प्रदर्शन

चण्डीगढ़: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का धरना व प्रदर्शन 17 नवंबर से 24 नवंबर तक हरियाणा के अनेकों जिला हेड क्वार्टर पर किया जाएगा। 17 नवंबर को गुरुग्राम, 19 नवंबर को हिसार, दादरी, अंबाला, 21 नवंबर को पंचकूला, भिवानी, 22 नवंबर को फरीदाबाद, जींद, यमुनानगर, 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र, कैथल व 24 नवंबर को रिवाड़ी में धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा 17 नवंबर को गुरुग्राम, 19 नवंबर को अंबाला, 22 नवंबर को फरीदाबाद, 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र व 24 नवंबर को रिवाड़ी में होने वाले धरने व प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी फैल रही है और बेहाल अर्थव्यवस्था हो गई है। किसानों को फसल के पूरे दाम नहीं मिल रहे हैं। देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। जिसके कारण देश व प्रदेश की जनता सरकार की गलत नीतियों से बेहद दुखी है। सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा देश व प्रदेश में जनता के हित में आंदोलन करके सरकार को जगाने का काम करेगी।
और नया पुराने