भाजपा को देश विरोधी कहने पर कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है : गृहमंत्री अनिल विज

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा खुलकर नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ विरोध करने और भाजपा को देश विरोधी कहने पर हरियाणा प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। विज ने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि ये देश मे नफरत फैला रहे हैं और कत्लेआम करवा रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं।
अनिल विज ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जो नागरिकता संशोधन बिल पारित किया गया है वो कहीं पर भी देश को बांटने का काम नहीं करता। केवल जो लोग बाहर से प्रताड़ित होकर आए हैं उन्हें नागरिकता देने का काम करता है। लेकिन ये लोग गुमराह कर रहे हैं लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि जितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, जितनी मौतें हुई हैं उसके लिए ये जिम्मेदार हैं और इनसे सारा पैसा रिकवर किया जाना चाहिए। 


दिल्ली के बाद हरियाणा मे भी नागरिक 
संशोधन   बिल के विरोध मे जींद मे हुए प्रदर्शन को लेकर अनिल विज ने कहा कि धरना- प्रदर्शन   प्रजातंत्र का विरोध करने का एक तरीका है। उसके लिए हम किसी को मना नहीं कर सकते। लेकिन अगर कोई व्यमनस्य फैलाने की बात करेगा या कानून हाथ मे लेगा तो हरियाणा सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
और नया पुराने