नागरिक संशोधन बिल के बारे जन जागरण अभियान, भाजपा के सभी कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे

नागरिक संशोधन बिल के बारे जन जागरण अभियान का आज से पूरे देश में आरंभ किया जा रहा है और 12 जनवरी तक भाजपा के सभी कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे और लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में बताएंगे। ये बात गृहमंत्री अनिल विज ने नागरिकता संशोधन बिल के लिए अम्बाला छावनी में शुरू किए जन जागरण अभियान के दौरान कही। 

अनिल विज ने कहा कि जो दुष्प्रचार देश की दुष्ट पार्टियां कांग्रेस और विपक्ष इस बिल के खिलाफ कर रही हैं उसके बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। विज ने कहा कि यह जो बिल है यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में सताए हुए अल्पसंख्यक लोगों के लिए बनाया गया है। विज ने कहा कि जैसा कि पाकिस्तान में गतिविधियां चल रही है। ननकाना साहब में अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा है और एक सिख को गोली मार दी गई तो ऐसे सताए हुए लोगों को जो हिंदुस्तान में आ गए हैं जो उनकी पारंपरिक शरणस्थली है वह हिंदू सिख हिंदुस्तान के अलावा कहां जाएंगे। विज ने कहा कि जो लोग प्रताड़ित होकर हिंदुस्तान में आये हैं उनको नागरिकता देने के लिए सरकार ने ये बिल पारित किया है ताकि ये लोग यहां पर सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। विज ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान में जो सल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हुए हैं कांग्रेस उसे नज़रअंदाज़ कर के कहती है कि हमे इसका पता नहीं है। विज ने किया कि इनको पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार नजर नहीं रहे हैं और जब हम उन पीड़ितों को अपने देश मे सम्मानपूर्वक ज़िन्दगी देने के लिए बिल बनाते हैं तो ये पूरे देश मे बिल के खिलाफ दुष्प्रचार कर देश मे देश विरोधी गतिविधियां कर अशांति का माहौल बना रहे हैं। विज ने कहा कि ये बिल उन लोगों पर लागू होगा जो 1984 से पहले देश मे आये हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले किसी धर्म, भाषा, क्षेत्र के लोगों पर ये बिल लागू नहीं होता है। तो फिर किस बात की तकलीफ इन पार्टियों को हो रही है। ये बिल किसी की नागरिकता छीन नहीं रहा है बल्कि दूसरे देशों में पीड़ित हमारे अपनो को नागरिकता दे रहा है।
और नया पुराने