कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष निषाद को कांग्रेस सेवा दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष निषाद को कांग्रेस सेवा दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया  | सुभाष निषाद नगर निगम के वार्ड नंबर 8 से मजबूत दावेदार हैं। उनका अपने क्षेत्र में काफी दबदबा है।  जिला पंचकूला में नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुभाष निषाद को कांग्रेस सेवा दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता के प्रयासों के चलते सुभाष निषाद को यह बड़ी नियुक्ति मिली है। सेक्टर 8 में आयोजित एक कार्यक्रम में सुभाष निषाद को सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पूनम चौहान ने नियुक्ति पत्र सौंपा। सुभाष निषाद हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके बाद पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। सुभाष निषाद को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए डॉक्टर पूनम चौहान ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का मुख्य कार्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी के अंदरूनी मामलों के बारे में हाईकमान को अवगत करवाना है। पार्टी संगठन के मामलों में किस तरह की तब्दीली आनी चाहिए इसके बारे में भी अवगत करवाया जाता है। रंजीता मेहता ने कहा कि सुभाष निषाद की नियुक्ति से पार्टी को काफी बल मिलेगा वह एक जुझारू कार्यकर्ता है और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। उनके कामों को देखते हुए कांग्रेस सेवा दल द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुभाष निषाद ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। साथ ही लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए हमेशा प्रयास किया जाएगा।

सुभाष निषाद में अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता रंजीता मेहता, पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया, नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल का आभार व्यक्त किया है।

और नया पुराने