पंचकूला,(ट्राई सिटी न्यूज़ लाईन)। जिला पंचकूला के माता मनसा देवी गोधाम में दर्जनों गायों की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत होने के घटना घटित हुई हे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची। पशु चिकित्सक डॉ अनिल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। हालांकि गायों की मौत का सही कारण पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। डॉक्टरों अन्य बीमार गायो का इलाज शुरू कर दिया है। इसके अलावा मृतक गायों के शवों को उठाने का कार्य भी बड़ी तेजी से किया जा रहा हैं।
Source: trycitynewsline
