पंडित रीचा शर्मा की अगुवाई में तवकलि मोड़ स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर
में कड़ी चावल का अटूट लंगर लगाया गया लंगर में भारतीय नमो संघ पंजाब
प्रधान एडवोकेट सुनिता कथूरिया और मानव सेवा परिषद पंजाब प्रधान अशोक गोयल
ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत कर मंदिर में भगवान शनिदेव जी की पूजा
अर्चना कर लोगों को लंगर बाँटा और उनके साथ पहुँचे प्रसिद्द समाज सेवी
भाजपा नेता अजय गोयल ने लंगर में अपनी सेवा निभाई गोयल ने बताया पंडित
शर्मा जी द्वारा लोगों के सहयोग से हर महीने कड़ी चावल का लगाया जा रहा है
लेकिन करोंना महामारी के चलते इस बार आठ महीने बाद लंगर लगाया गया है । इस
मोके पर विकास महाजन प्रधान लोकल बाडी सेल भाजपा पटियाला ,आर के रावत
महामंत्री लोकल बाड़ी सेल,बिलमजीत सिंह और कई समाज सेवी मोजूद रहे।
Source: trycitynewsline