Ticker

6/recent/ticker-posts

Vipan Luthra Selected Haryana UNION of journalists wise President

Vipan Luthra Selected Haryana UNION of journalists wise President | विपन लूथरा हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्तVipan Luthraसमाचार क्यारी पंचकूला, हिमांशु शर्मा:- एक सादे एवं गरिमामय समारोह में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी तथा समाचार क्यारी के मुख्य संपादक राजेश कुमार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विपन लूथरा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और संगठन को मजबूती देने में उनके योगदान की सराहना की।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि विपन लूथरा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने सदैव निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी है। पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा, कार्य करने की लगन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि विपन लूथरा जैसे कर्मठ और ईमानदार पत्रकार के जुड़ने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं मुख्य संपादक राजेश कुमार ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा के साथ करते हुए पत्रकारों की आवाज को और अधिक सशक्त बनाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विपन लूथरा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।