Ticker

6/recent/ticker-posts

गन प्वांट पर चोरों ने दुकानदार से लुटे तीन लाख रूपये


मनीमाजरा,(शंकर )।  मनीमाजरा मनसा देवी रोड मस्जिद के सामने बने सरकारी शौचालय के पास गन प्वांट पर चोरों ने एक दुकानदार से तीन लाख रूपये की लुट लिए । घटना देर शाम लगभग पौने आठ बजे की बतायी जा रही है । दुकानदार के शव ने बताया कि वह अपनी दुकान को बन्द करके घर जा रहा था । उसने जैसे ही उसने अपनी गाडी का दरवाजा खोला वैसे ही घात लगाये खडे मोटर साईकिल सवार दो युवकों  ने उन से रूपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की । उन में से एक ने उन के कान पर बन्दुक तान दी । छीना झापटी में वे  पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गये परन्तु जल्द बाजी में वो अपनी गन वही छोड गये । बताया जा रहा है कि लुट में इस्तेमाल की गई गन लोडिड थी । लुट की घटना को अनजाम देने वाले लुटेरे लाल रंग की मोटर साईकिल पर सवार हो कर आये थे । घटना की सुचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सतीश कुमार, एसएचओ अमन ज्योत मौके पर पहुंचे । उन्होंने बीच रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खगंाला । इस  घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गहन रूप से चैक करने के बाद ही कुछ कह पायेगें । फिलहाल पुलिस की कार्यवाही जारी है । इस घटना को लेकर व्यापारियों में काफी रोष देखने को मिला  । भाजपा नेता सुशील जैन,चौधरी जशपाल पाल्ली, ओमप्रकाश बुद्विराजा,रमेशवर गिरी, विरेन्द्र बंसल ने कहा कि यह बहुत दुखत घटना है । आज व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसुस नही करता । बजार में इससे पहले भी इस प्रकार की घटना घटित हो चुकी है । उन्होंने प्रशसन से मांग करी है कि बजार में पुलिस कर्मीओं की संख्या को बढाया जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके उन्हें सख्त कार्यवाही की जाए ।