जसवंत सिंह भुल्लर सर्वसम्मति से रामगढ़िया सभा के प्रधान बने

चण्डीगढ़। रामगढ़िया सभा ( रजि. ) की जनरल बॉडी की बैठक आज स. किरपाल सिंह कलसी की अध्यक्षता में रामगढ़िया भवन , सेक्टर 27 में हुई जिसमें वर्ष 2018-2020 के लिए नयी कार्यकारी कमेटी के गठन हेतु चुनाव बोर्ड का चयन किया गया जिसमें स. बलदेव सिंह कलसी चेयरमैन व स. सविंदर सिंह खोखर एवं स. पवितर सिंह विर्दी सदस्य बनाए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से स.जसवंत सिंह भुल्लर को रामगढ़िया सभा का प्रधान व स. सरवन सिंह कलसी को ऑडिटर चुन लिया गया। स. भुल्लर ने निवर्तमान प्रधान स. किरपाल सिंह कलसी से आज से पदभार संभाल लिया। बाद में नवनिर्वाचित प्रधान ने सभा की 8  सदस्यीय कार्यकारी समिति के लिए सर्वश्री स. बलदेव सिंह कलसी, स. किरपाल सिंह कलसी, स. सुरिंदर सिंह विर्दी, स. प्रदीप सिंह भारज, स. सूरत सिंह कलसी, स. दर्शन सिंह कलसी, चानन सिंह कलसी, स. गुरबक्श सिंह जंडू को चयनित किया।
और नया पुराने