
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा
की प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष में बैठने का जनादेश
दिया है। मगर भाजपा पार्टी के नेता आजाद विधायकों को प्रोबल देकर सरकार
बनाने की बात कर रही है। जबकि प्रदेश की जनता ने भाजपा को विपक्ष में बैठने
का जनादेश दिया है तो भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष की भूमिका निभानी
चाहिए। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा पार्टी ने कहा था कि
अबकी बार 75 पार मगर भाजपा पार्टी 40 विधानसभा सिटों पर ही सिमट कर रह गई।
प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल से बेहद दुखी थी आज जो भी
विधायक चाहे कांग्रेस पार्टी, जेजेपी या आजाद उम्मीदवार हो उन सभी को
प्रदेश की जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है।
बजरंग गर्ग
9215142070