पंचकूला से भारतीय जनता पार्टी के ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदीप चैधरी विजयी

विधानसभा चुनाव-2019 की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कालका विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चैधरी विजयी रहे जबकि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता ने जीत हासिल की। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीदवार प्रदीप चैधरी ने 57948 वोटें प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा को 5931 वोटों से हरा कर विजय दर्ज की। कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा को इन चुनावों में 52017 वोटें प्राप्त हुई। इसी प्रकार कालका विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार किरण चैधरी को 7739, इंडियन नेशनल लोकदल के सतिंदर सिंह को 4963, बहुजन समाज पार्टी के अश्वनी नागरा को 2573, आम आदमी पार्टी के प्रवीन कुमार को 446, सर्व हित पार्टी के चरन सिंह को 394, निर्दलीय उमेश कुमार को 684, निर्दलीय विद्या रानी को 356, जेएसपी की मीनाक्षी शर्मा को 174 वोटें प्राप्त हुई।
और नया पुराने