चंडीगढ़ के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग

दिनांक 23 अक्टूबर 2019 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा से बात की और दीपावली के पावन पर्व पर चंडीगढ़ के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग की |
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा से इस विषय को लेकर विस्तृत रूप से पहले भी उनसे बात की थी और उनसेसभीचंडीगढ़ कर्मियों को महंगाई भत्ता देने का आग्रह किया था | प्रशासक के सलाहकार ने आश्वासन दिया था कि केंद्र द्वारा महंगाई भत्ते को जारी करने के आदेश नहीं मिले हैं, जैसे ही केंद्र सरकार की तरफ से संशोधित वेतनमान की अधिसूचना जारी होगी चंडीगढ़ के समस्त कर्मियों को बढे हुए महंगाई भत्ता की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी |

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 21 अक्टूबर 2019 को केंद्रीय आदेश अनुरूप अर्ध सैनिक बल  एवं समस्त अधिकारी  जो केंद्रीय वेतनमान ले रहे हैं ,को  5%  अतिरिक्त  महंगाई भत्ते का ऐलान  कर दिया गया है  और  चंडीगढ़ के समस्त कर्मचारी  जो संशोधित  वेतनमान ले रहे हैं उनको भारत सरकार द्वारा  बड़े हुए महंगाई भत्ते की किस्त  तुरंत प्रभाव से  अदा की जाएगी |  इस आदेश के साथ अब चंडीगढ़ के समस्त कर्मचारी जो पंजाब के वेतनमान पा रहे हैं  उनकी महंगाई भत्ते में  10 या 11 परसेंट तक की  बढ़ोतरी की उम्मीद है |इस बढ़े हुए वेतनमान का फायदा  चंडीगढ़ के करीब 20000 कर्मचारियों को मिलने का अनुमान है |
और नया पुराने