
आज संपन्न हुए चुनाव के बारे में बताते हुए प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पार्टी के प्रदेश सचिव राजिंदर कौर रत्तू, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, पार्षद जगतार सिंह जग्गा, नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष, डेलिगेट व् अन्य वरिष्ठ कार्यकर्तायों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से मनु भसीन को चुना | उन्होंने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि मनु भसीन पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और इस से पूर्व वे जिला महासचिव का दायित्व निभा चुके हैं | समय समय पर जब भी पार्टी ने कोई जिम्मेदारी दी उसका इन्होने बखूबी निर्वहन किया है | उन्होंने उनके नए दायित्व के लिए बधाई प्रदान की | नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मनु भसीन ने भी सभी लोगों का आभार व्यक्त किया |
भारतीय जनता पार्टी,चंडीगढ़