पूर्वांचल युवा सेवा समिति का गठन, संस्था के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गुप्ता

उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखंड क्षेत्र में सुप्रसिद्ध त्यौहार छठ पूजा
महापर्व के पावन अवसर पर पूर्वांचल युवा सेवा समिति चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 42
स्थित न्यू लेक पर व्रतियों की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किये गए |
यह जानकारी समिति के प्रेस सचिव रविंदर पठानिया ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि पूर्वांचल
युवा सेवा समिति का गठन का उद्देश्य समय समय पर आने वाले पर्व को मनाने ,सामाजिक
कार्यों को करने को लेकर किया गया है | संस्था के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजन
गुप्ता, महासचिव धनंजय राय, सचिव भारत यादव, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, सह कोषाध्यक्ष
हरिकेश गुप्ता, प्रेस सचिव रविंदर कुमार, सलाहकार गुड्डू शाह, और सह प्रेस सचिव रमेश चौधरी
इस बार छठ पूजा में आने वाले सभी भक्तों के लिए स्टाल लगाया गया | शनिवार 2 नवम्बर को
शाम 4 बजे से पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी
चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, महापौर राजेश कालिया, चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक नीलाम्बरी जगदले, आइपीओएस हरियाणा रंजू प्रसाद,पूर्व मेयर और पार्षद आशा
जसवाल,पार्षद अरुण सूद, रवि कान्त शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक पंजाब पुलिस गुरु इकबाल सिंह,
चंडीगढ़ पुलिस के थानाध्यक्ष बलदेव कुमार,रोहताश और मोहन लाल सहित कई गणमान्य
व्यक्ति इस पूजा अर्चना में भाग लिया और छठ पूजा के आयोजन का विधिवत रूप से उद्घाटन
भी किया  | 3 नवम्बर को सुबह सुबह व्रतियों के लिए फल और दूध के प्रसाद का प्रबंध किया
जिसका अटूट वितरण किया गया | रविंदर पठानिया ने बताया कि समिति गत 6 वर्षों से छठ
पूजा पर इस प्रकार के भंडारे की सेवा करती आ रही है और समिति के साथ काफी लोग अब
जुड़ते जा रहे हैं |

रविंदर पठानिया,
पूर्वांचल युवा सेवा समिति
चंडीगढ़
और नया पुराने