अध्यक्ष ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञानचन्द गुप्ता ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव अवसर पर प्रसिद्ध नाडा साहिब गुरुद्वारा मे गुरु ग्रंथ साहिब को शीश नवाकर माथा टेका और इस शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने  पूरे विश्व मे घूम कर मानवता और लोक भलाई के संदेश का प्रचार किया। उन्होंने धार्मिक अंधविश्वासों जाति-पाति और अन्य आंडबरों का विरोध किया। उन्होंने समाज को वंड छक्को, कीर्त करो और नाम जपो का संदेश दिया। उन्होंने हमेशा हक हलाल की कमाई पर जीवन गुजारने का संदेश दिया। उन्होंने दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हीं के संदेशो का पालन आज भी सिक्ख समुदाय कर रहा है। गुरुद्वारो में 24 घण्टे लगंर चलता है। गरीबो के लिए आसरा मिलता है। जन कल्याण के लिए सिक्ख संगत को पूरे विश्व में जाना जात है। यह सब गुरु नानक देव जी के सिखाए रास्ते की बदौलत है। 
  इसके पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब सैक्टर-7 के गुरुद्वारे में भी गुरू चरणों मे माथा टेकर प्रशादा छका और गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व  पर हरियाणा वासियों को बधाईं दी। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को विश्वास दिलाया मैं गुरुद्वारे के लिए हर संभव सहयोग करने की कोशिश करूगा।
इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला बीजेपी के जिला प्रधान दीपक शर्मा,  बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता  रवनीत सिंह मान, मलविंदर सिंह बेदी जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल पंचकूला, गुरुद्वारा नाडा साहिब के हेड ग्रंथी जगजीत सिंह,  मैनेजर  गुरुद्वारा नाडा साहिब जागीर सिंह, अमित गुप्ता, पंचकूला बीजेपी महिला मोर्चा नेता नवनीत कौर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कवंरपाल सिंह, उप प्रधान प्रोफेसर गुरिन्द्र सिंह, जनरल सैक्टरी सरदार पाल सिंह सांघा मौजूद थे।
और नया पुराने