आज आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ के प्रचार सचिव व राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज (रावाधस )रजि* चंडीगढ के अध्यक्ष गुरचरण सिंह जी कन्वीनर ऋषि तूषामड , प्रमोद जी व बबलू बिड़ला इत्यादि टीम के अन्य सदस्यों ने अपने बाल्मिक समाज की बेटी इंदू को सम्मानित किया ।
इंदु जो कटरपुर जिला हरिद्वार की रहने वाली है और बाबा साहेब अंबेडकर जी के सोच को समाज में रख कर चल रही हैं ।वह दसवीं से आगे की पढ़ाई के लिए यहां आई हैं ।। बाबा साहेब प्रति अपने विचारों व वाकपटुता से इंदु ने सबका मन मोह लिया है ।।आज वाल्मीकि समाज के नाते इस बेटी को सम्मानित करने वहां गई टीम के सभी सदस्य गर्व महसूस करते हैं ।।

