राजकुमार बने जी.एम.सी.एच सफाई कर्मचारी यूनियन सैक्टर 32 के प्रधान

जी.एम.सी.एच सफाई कर्मचारी यूनियन सैक्टर 32, रजिस्ट्रेशन नंबर 543  के प्रधान पद के चुनाव विधिवत करवाए गए ।।

प्रधान पद के लिए राजकुमार, धर्मपाल व राजिंदर आदि साथियों में मुकाबला हुआ ।।


कुल 348 वोट पड़े जिसमें राजिंदर को 66, धर्मपाल को 118 व राजकुमार को सर्वाधिक 164 वोट मिले व सभी समस्त साथियों में इलेक्टोरल अफसर सूरज चौहान द्वारा राजकुमार को विजेता घोषित किया गया व फूलों का हार डाल कर सम्मान किया गया ।।

 

काफी वर्षों बाद यह पहला मौका रहा जब चुनाव द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन का प्रधान चुना गया ।।


 

जीएमसीएच सफाई कर्मचारी यूनियन, सेक्टर-32, चंडीगढ़। रजिस्ट्रेशन नंबर 543 द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों को अपनी कैबिनेट के सर्वसम्मति से चुना ।।

 

चेयरमैन: ओम कैलाश

प्रधान: राजकुमार

उपाध्यक्ष: महेंद्र

जनरल सचिव: अजय मंगवाना

संयुक्त सचिव: परवीन

सलाहकार: विनोद कुमार, प्रदीप कुमार

खजांची: शिव कुमार, संजय

प्रैस सचिव: रामवीर, राकेश

कार्यालय सचिव: सोनू

सदस्य: प्रीतो, आशा, सीता, अमरावती, बाला

अब वर्कर्स को उम्मीद बंधी है कि विधिवत चुनाव के मद्देनजर इस बार प्रधान पद के नाम पर कोई गुटबाजी नहीं होगा व विजयी प्रधान व उनकी टीम निर्विरोध कर्मचारी हित में कार्य करेंगे

और नया पुराने