Ticker

6/recent/ticker-posts

Manimajra mein Playground ki Mang | Congress Party

दिनभर संवाददाता चंडीगढ़: मनीमाजरा के बच्चों और युवाओं के लिए स्थायी खेल मैदान उपलब्ध करवाने की मांग अब प्रशासन तक पहुंचती नजर आ रही है। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों

चंडीगढ़ जिला कांग्रेस द्वारा लगातार उठाए जा रहे इस मुद्दे के बाद नगर निगम की ओर से मनीमाजरा में खेल मैदान विकसित करने के लिए वैकल्पिक जमीन तलाशने की दिशा में विचार शुरू किया गया है। कांग्रेस ने इसे सकारात्मक

कदम बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों ने कहा कि करीब छह दिन पहले ही कांग्रेस ने मनीमाजरा में बच्चों और युवाओं के लिए स्थायी खेल मैदान विकसित करने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले मनीमाजरा क्षेत्र में खेल सुविधाओं की लंबे समय से कमी है और बच्चों तथा युवाओं को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। निगम द्वारा खेल मैदान के लिए वैकल्पिक जमीन तलाशने पर विचार किया जाना स्वागत योग्य है, लेकिन यह मामला केवल बैठकों और चर्चाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। प्रशासन को जल्द से जल्द उपयुक्त जमीन चिन्हित कर वहां स्थायी खेल मैदान विकसित करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा के बच्चे और युवा वर्षों से बेहतर खेल सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। शहर के अन्य हिस्सों में खेल सुविधाओं के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ऐसे में मनीमाजरा के युवाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना उचित नहीं है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और आगे भी मनीमाजरा के बच्चों एवं युवाओं की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि समयबद्ध योजना तैयार कर जल्द स्थायी खेल मैदान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Post a Comment

0 Comments