संयुक्त रामलीला महासंघ चंडीगढ़ में राम बारात का भव्य आयोजन करेगा।
चंडीगढ़ में रामलीला मंचन के आयोजन के संबंध में संयुक्त रामलीला महासंघ की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक सेक्टर-8 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि संयुक्त रामलीला महासंघ सभी रामलीला कमेटियों को रामलीला मंचन के आयोजन के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति दिलवाने में हर संभव पूरी मदद करेगा। इसके अलावा इस बार रामलीला मंचन की प्रतियोगिता युवा विकास रामलीला एवं दशहरा कमेटी धनास के मंच पर होगी। संयुक्त रामलीला महासंघ के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि महासंघ पहली बार शहर में राम बारात शोभायात्रा का भी भव्य आयोजन करेगा। बैठक में संयुक्त रामलीला महासंघ की मुख्य संरक्षक सुश्री प्रदीप कौर सिद्धू, अध्यक्ष रोहित शर्मा, चेयरमैन रजत घई, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महासचिव प्रदीप रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।Source: ANewsoffice

0 Comments