आम आदमी पार्टी पंचकूला इकाई ने गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया

पंचकूला: आम आदमी पार्टी पंचकूला इकाई ने गांधी जयंती के अवसर पर सेक्टर 16 में एकत्रित हो कर राष्ट्रीय पिता को याद करते हुए पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेशवर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा के हमें गर्व करना चाहिए के हम एक ऐसे देश के वासी हैं जहाँ ऐसे महान लोगों ने जन्म लिया। साथ ही उन्होंने 2 अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया जिसके बाद पूरी टीम ने मिल कर इस अभियान में योगदान दिया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने पास पडे कूड़े के ढेर की सफाई भी की। योगेशवर शर्मा ने आप हरियाणा के सेलफी विद कूड़ा अभियान की जानकारी देते हुए कहा के पिछले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने जिले में गंदगी के ढेर के साथ सेलफी खींच कर भाजपा के सवचछ भारत अभियान की पोल खोली है। उन्होंने कहा के अगर हरियाणा में सफाई व्यवस्था का यही हाल रहा तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर जिले में खुद कूड़ा साफ करेंगे और कूड़ा स्थानीय विधायक के घर के बाहर डालेंगे। इस मौके पर सुशील मेहता, कपिल खनेजा, विजय पैतका, जगदीप अत्री, प्रेम गर्ग, सुरिंदर राठी, अनुराधा, मधू गोस्वामी, जमीला, पूजा भारद्वाज, सुभाष अरोडा, संजू, भीम सिंह भी उपस्थित रहे।
और नया पुराने