हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ब्रांच B&R चंडीगढ़ के कर्मचारियों ने धरना दिया


आज दिनांक 28 अगस्त को हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ब्रांच B&R चंडीगढ़ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता पीके बंसल के खिलाफ धरना दिया व जमकर नारेबाजी की B&R मुख्यालय का घेराव किया गया तत्पश्चात श्री चंद्र मोहन चीफ इंजीनियर ने मध्यस्था करते हुए धरना दे रहे कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया और सभी मांगों को पूरा किया गया आज के धरने की अध्यक्षता ब्रांच चंडीगढ़ के प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने की व धरने का संचालन सचिव चंदन सिंह मेहरा ने किया जिसमें मुख्य मांगे कई माह से कच्चे कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करना कर्मचारियों को सरकार के आदेशानुसार रोल पर रखने वाले सभी कर्मचारियों का पीएफ एवं जी आई एस का लाभ देना मुख्यमंत्री निवास पर सफाई कर्मचारियों को शूज देना एमएलए हॉस्टल में कर्मचारियों को विभागीय सुविधा देना आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया आज के धरने में बीएमएस के प्रधान अजीत सिंह एवं चंडीगढ़ प्रभारी बद्री प्रसाद हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के प्रांत महामंत्री श्री सुरेश कुमार शर्मा एवं धरने में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रांत संयोजक श्री कृष्ण लाल गुर्जर ने संबोधित किया और अधिकारियों को चेतावनी दी गई की आज की मांगों को बातचीत के द्वारा हल की गई हैं उन्हें सोमवार तक लागू नहीं किया तो मंगलवार से पुनः धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी उक्त अधिकारियों की होगी

जारीकर्ता: अशोक कुमार शर्मा प्रधान हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ B&R ब्रांच चंडीगढ़

और नया पुराने